04 जून कबीर प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में जरूर जानें कबीर साहेब जी की अद्भुत शिक्षाएं।
कबीर साहेब जी को आज के समय मे सभी जानते हैं कि वे एक कवि थे लेकिन वास्तव में कबीर साहेब जी पूर्ण परमात्मा हैं जो अपने निजधाम (सतलोक ) में रहते हैं। पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी अपना सत्य ज्ञान प्रचार दोहों, साखियों व कविताओं के माध्यम से करते हैं।इसलिय वे कवियों में श्रेष्ठ कवि की पदवी प्राप्त करते हैं ।
कबीर साहेब जी ने सर्व श्रेष्ठ तीर्थ के बारे में लोगों को बताया और समझाया कि सर्वश्रेष्ठ तीर्थ कौनसा है जिससे सर्व तीर्थों से अधिक लाभ मिलता है ?
उत्तर :- सर्वश्रेष्ठ चित शुद्ध तीर्थ है । चित शुद्ध तीर्थ अर्थात तत्वदर्शी संत का सत्संग सर्व तीर्थों से श्रेष्ठ है :- सूक्ष्मवेद (तत्वज्ञान ) में कहा है कि :-
अड़सठ तीर्थ भ्रम-भ्रम आवै । सो फल सतगुरु चरणो पावै।।
गंगा, यमुना, बद्री समेते । जगन्नाथ धाम है जेते ।।
भ्रमें फल प्राप्त होय न जेतो । गुरु सेवा में फल पावे तेतो ।।
कोटिक तीर्थ सब कर आवै । गुरु चरणा फल तुरंत ही पावै ।।
सरलार्थ :- पूर्ण परमात्मा द्वारा दिए तत्वज्ञान यानी सूक्ष्म वेद में कहा है कि तीर्थों और धामों पर जाने से कोई पुण्य लाभ नहीं । असली तीर्थ सतगुरु ( तत्वदर्शी संत ) का सत्संग सुनने जाना है । जहां तत्वदर्शी संत का सत्संग होता है वह सर्वश्रेष्ठ तीर्थ तथा धाम है । इस इस कथन का साक्षी संक्षिप्त श्रीमद् देवी भागवत महापुराण भी है । उसमें छठे स्कंद के अध्याय 10 में लिखा है कि सर्वश्रेष्ठ तीर्थ तो चित शूद्ध तीर्थ है । जहां तत्वदर्शी संत का सत्संग चल रहा है उसके आध्यात्मिक ज्ञान से चित की शुद्धि होती है । शास्त्रोक्त अध्यात्म ज्ञान तथा शास्त्रोक्त भक्ति विधि का ज्ञान होता है जिससे जीव का कल्याण होता है । अन्य तीर्थ मात्र भ्रम है। इसी पुराण में लिखा है कि सतगुरु रूप तीर्थ मिलना अति दुर्लभ है ।
वर्तमान में पूरे विश्व में संत रामपाल जी महाराज एक मात्र तत्वदर्शी संत है, उनका सत्संग रोजाना साधना टीवी पर प्रसारित होता है ।
सर्व मानव समाज से निवेदन है रोजाना शाम को 7:30 बजे साधना टीवी जरूर देखें ।
#KabirPrakatDiwas
#SantRampalJiMaharaj
अधिक जानकारी के लिए "Sant Rampal Ji Maharaj" App Play Store से डाउनलोड करें और "Sant Rampal Ji Maharaj" YouTube Channel पर Videos देखें और Subscribe करें।
संत रामपाल जी महाराज जी से निःशुल्क नाम उपदेश लेने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जायें।
⬇️⬇️
https://online.jagatgururampalji.org/naam-diksha-inquiry
Download करें
पवित्र पुस्तक "कबीर परमेश्वर"
https://bit.ly/KabirParmeshwarBook
Comments
Post a Comment